First attempt at writing something in Hindi. I don’t know how it has come out but still thought of posting it here. Though hindi is my mother tongue, i find it the most difficult to express myself in Hindi. But anyway if you still continue to read it….then be torture at your own free will
खुद को दूसरों में ढूँढता हूँ
हर पल यही में सोचता हूँ
ख्वाहिश है आसमान में उड़ने की
पर ज़मीन पे रहता हूँ
रात के नक्श पर चमकता हुआ चाँद
है उसमे में भी दाग खुद को समझाता हूँ
है चाह कि थाम लूं उसका हाथ
दुनिया के डर से रूक जाता हूँ
तमन्ना आरजू मोहब्बत इश्क
हैं सब बातें फ़साने की
फ़साने कब हकीकत बनते हैं
हर बार दिल को बहलाता हूँ
मेह्खाना जाम और ये सर्द रात
ख्वाबो ही में रहना चाहता हूँ
चाहत बन चुकी है सराब
मैं जितनी पास जाता हूँ
वो उतना ही दूर नज़र आता है